पीएम मोदी ने फ्रेड़रिक मर्ज़ को दी शुभकामनाएं

 पीएम मोदी ने फ्रेड़रिक मर्ज़ को दी शुभकामनाएं

भारत और जर्मनी के बीच महत्वपूर्ण साझेदारी को और प्रगाढ़ करने के स्वरूपों के बारे में चर्चा की

पीएम मोदी ने जर्मनी के चांसलर से फोन पर बातचीत की और उन्हें जर्मनी गणराज्य के चांसलर के रुप में पदभार ग्रहण करने पर शुभकामनाएं दी। प्रधानमंत्री और जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ ने 20 मई 2025 को एक टेलीफोन वार्ता के दौरान भारत-जर्मनी संबंधों को और मजबूत करने पर सहमति जताई।

दोनों नेताओं ने पिछले 25 वर्षों में व्यापार, निवेश, रक्षा, सुरक्षा, नवाचार और प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों में हुई प्रगति की सराहना की और इन क्षेत्रों में सहयोग को और गहरा करने का संकल्प लिया।

उन्होंने जर्मनी में रह रहे प्रवासी भारतीयों द्वारा देश की प्रगति में दिए गए सकारात्मक योगदान की भी प्रशंसा की। दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।

और आतंकवाद के सभी स्वरूपों का मुकाबला करने के लिए अपनी साझा प्रतिबद्धता दोहराई। पीएम मोदी ने चांसलर मर्ज़ को भारत आने का निमंत्रण भी दिया, जिसे उन्होंने स्वीकार किया। दोनों देशों के नेताओं ने भविष्य में आपसी संपर्क बनाए रखने पर सहमति व्यक्त की।

यह बातचीत भारत और जर्मनी के बीच बढ़ते सहयोग और वैश्विक चुनौतियों का मिलकर सामना करने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दोनों देशों के मध्य सहयोगात्मक संबंध बनाए रखने के लिए आपसी वार्ता करनी जरुरी हैं इसलिए उन्होंने मर्ज़ को भारत आने के लिए आंमत्रित किया। दोनों देशों ने आपसी सहयोग को सुदृड़ करने के लिए जोर दिया।

 

पीएम मोदी ने फ्रेड़रिक मर्ज़ को दी शुभकामनाएं

  पीएम मोदी ने फ्रेड़रिक मर्ज़ को दी शुभकामनाएं भारत और जर्मनी के बीच महत्वपूर्ण साझेदारी को और प्रगाढ़ करने के स्वरूपों के बारे में चर्चा क...

Powered by Blogger.